पुण्यतिथि पर महाराणा प्रताप को किया नमन
चरथावल। महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया। बिरालसी गांव में स्थित उनके स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बलिदान की वीरगाथा का उल्लेख किया।
मंगलवार को थानाभवन मार्ग स्थित बिरालसी गांव में कई गांवों के लोगों ने महाराणा प्रताप के साहस, शौर्य और बलिदान के बारे में बताया। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा ने कहा महाराणा प्रताप सामाजिक समरसता के प्रतीक थे। उन्होंने जाति और मजहब की दीवारों को हमेशा दूर रखा। उन्होंने आन, बान और शान से जीवन में संघर्ष किया। वह साहस और बलिदान की प्रतिमूर्ति थे। वक्ताओं ने उनके आदर्शों का जीवन में अनुसरण करने का आह्वान किया। युवा एकजुटता से महाराणा प्रताप के पदचिह्नों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें। बबली पुंडीर, मुकेश आर्य, अनिल पुंडीर, सोनू पुंडीर, पवन कश्यप, शिवम पुुंडीर, मोनी राणा, अरुण सिंह, प्रदीप ठाकुर, संजू सिंह, दीपक कुमार, कपिल कुमार मौजूद रहे।