फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mahapanchayat on October 15 to fight for farmers' rights: Singh

UP: किसानों के हक की लड़ाई के लिए 15 अक्तूबर को महापंचायत

Thu, 22 Sep 2022 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 22 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat on October 15 to fight for farmers' rights: Singh
रोनी हरजीपुर में करोसान मजदूर संगठन के स्थापना दिवस पर हवन करते राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरन सिंह ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रोनी हरजीपुर में सादगी मनाया किसान मजदूर संगठन का नौंवा स्थापना दिवस
विज्ञापन

संवाद यूज एजेंसी
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा किसानों के हक की लड़ाई के लिए 15 अक्तूबर को मुजफ्फरनगर में महापंचायत आयोजित की जाएगी। पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भारी तादात में किसान शामिल होंगे। किसान सरकार से विवाद नहीं, बल्कि सकारात्मक संवाद चाहते है।
बुधवार को संगठन का नौवां स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय कार्यालय रोनी हरजीपुर में मनाया गया। इस मौके पर ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि महापंचायत में सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने के बजाए मीटर लगाकर किसानों का शोषण प्रमुख मुद्दा रहेगा। विद्युत निगम फर्जी चोरी के मुकदमे दर्ज कर अवैध वसूली से किसानों का शोषण कर रहा है। गन्ने का बकाया भुगतान होने के बावजूद नलकूप और घरों के कनेक्शन काटकर मुकदमे दर्ज कराना नाइंसाफी है। काली, कृष्णा और हिंडन नदी पर करोड़ों रुपये का बजट होने के बावजूद जहरीला पानी बह रहा है। कैंसर जैसी घातक बीमारियां बढ़ रही है।
विज्ञापन

प्रवक्ता ललित राणा ने कहा कि किसानों की समस्याओं पर सरकार सकारात्मक रवैया अपनाकर समाधान करें। जिलाध्यक्ष दीपक सोम ने कहा सरकार के घोषणा पत्र में गोवंश संरक्षण प्राथमिकता में शामिल था। मगर, सरकार इसे पूरी तरह भूल गई है। लंपी बीमारी के प्रकोप से प्रदेश में लाखों की संख्या में गोवंश दम तोड़ चुके हैं। मुख्य कार्यालय पर हवन पूजन कराया गया। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष बबली शर्मा, कृष्ण पाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत राणा, अंकित रोड़, चंदरूप चेयरमैन, ग्राम प्रधान विनोद फौजी, पूर्व प्रधान सुबोध सिंह, कुशल पाल सिंह बघरा अध्यक्ष, विक्रम मुखिया आदि मौजदू रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed