फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mahapanchayat of farmers in burahana

महा पंचायत में आर पार की लड़ाई का होगा एलान

Fri, 13 Dec 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat of farmers in burahana
बुढ़ाना में तहसील में धरना स्थल पर भोजन बनाते कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का तहसील में धरना प्रदर्शन बृहस्पतिवार को आठवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर शुक्रवार को महापंचायत का एलान किया गया। भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान ने कहा कि महापंचायत में किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर आरपार की लड़ाई का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन

गन्ने के रेट में बढ़ोतरी न होने, गन्ने की पत्ती व खेत के अवशेष खेतों में जलाने पर मुकदमे दर्ज होने, सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू का तहसील में आठवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। धरना स्थल पर लिए गए निर्णय के अनुसार 13 दिसंबर को महापंचायत के एलान की घोषणा की गई। तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान ने कहा कि किसान अपनी समस्याओं को लेकर भूखे प्यासे आठ दिन से तहसील में धरने पर बैठे हैं। शासन-प्रशासन उनकी समस्याओं पर विचार नहीं कर रहा है। महापंचायत में इस पर विचार किया जाएगा। पंचायत में कोई अधिकारी उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन नहीं देता तो आर-पार की लडाई का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार ने कहा कि आठ दिन से किसी भी अधिकारी ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया। उनकी समस्याओं का समाधान नही होता तो महापंचायत के निर्णय के अनुसार आंदोलन किया जाएगा। भाकियू नेता विकास त्यागी ने कहा कि किसान अपनी समस्याओं का रोना प्रशासन के आगे रो रहा है। उनकी बात सुनने को कोई तैयार नही है। इस मौके पर पिंटू उर्फ विपिन सिंह, पप्पू, विनोद व राजेन्द्र आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन विकास त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed