{"_id":"62322cad46fd1307526cdcc3","slug":"mag-academy-beat-khatauli-in-cricket-muzaffarnagar-news-mrt5807911151","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट में मैग एकेडमी ने खतौली को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट में मैग एकेडमी ने खतौली को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला क्रिकेट लीग के मैच में मैग क्रिकेट एकेडमी ने अहलावत क्रिकेट एकेडमी खतौली को आठ विकेट से हरा दिया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
मैग एकेडमी पर आयोजित मुकाबले में टॉस मेजबान मैग एकेडमी ने जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। खतौली की टीम 18 ओवर में मात्र 60 रनों पर ऑल आउट हो गई। आदित्य और निशांत ने सबसे ज्यादा 10-10 रन बनाए और कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। मैग एकेडमी के गेंदबाज अभिषेक ने चार, अस्मित ने दो और आयुष, आदर्श और सर्वज्ञ को 1-1 विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैग एकेडमी ने 5.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की।
मैच में चार विकेट और आठ रन नाबाद बनाने वाले अभिषेक को मैन ऑफ द मैच दिया गया। अंपायर रवि कौशिक और अरशद रहे। स्कोरिंग पलक शर्मा ने की। एसोसिएशन के निदेशक मनोज पुंडीर और युवा उद्यमी और मैग स्पोर्ट्स अकादमी के डायरेक्टर गौरव अरोरा ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। लीग कॉर्डिनेटर गौरव सिद्धार्थ, मानव राठी, संजीव उपस्थित रहे।