फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Madrasas students start investigation

उग्र विरोध प्रदर्शनों में मदरसों के छात्रों की जांच शुरू

Thu, 26 Dec 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Madrasas students start investigation
मुजफ्फरनगर। सीएए को लेकर हुए उग्र प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन शहर एवं आसपास गांवों के मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों की जांच कर रहा है। एक हॉस्टल का मामला सामने आने के बाद मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या एवं 20 दिसंबर को उनकी आवाजाही के आंकड़े जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीएए के विरोध में 20 दिसंबर दोपहर को किए गए प्रदर्शन ने उग्र रूप ले गया था। जिसमें मदीना चौक, मीनाक्षी चौक एवं कच्ची सड़क पर 50 से अधिक वाहन फूंकने के साथ ही पथराव, फायरिंग की गई थी। उग्र प्रदर्शन के मामलों में पुलिस जांच के दौरान आर्यसमाज रोड स्थित एक हॉस्टल के 12 छात्र भी उपद्रव में शामिल पाए गए थे, जिन्हें मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया था। एक हॉस्टल का मामला सामने आने के बाद अब पुलिस-प्रशासन शहर क्षेत्र के साथ ही आसपास गांवों के मदरसों में पढ़ने वाले 16 से 22 साल उम्र के छात्रों के संबंध में जानकारियां जुटाने में लगा है। इसके तहत एक ओर जहां, मदरसों में पढ़ने वाले ऐसे छात्रों की तादाद और दूसरी तरफ 20 दिसंबर को उनकी मदरसों से आवाजाही के आंकड़ों की जानकारी ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि केवल आंकड़े दुरुस्त रखने के उद्देश्य से मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed