फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Madrasa students instruct to stay in the rooms and prepare for the exam

कोरोना वायरस से बचाओ की मुहिम में सरकार को मिला दारुल उलूम का साथ

Sun, 15 Mar 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Madrasa students instruct to stay in the rooms and prepare for the exam
दारूल उलूम में मीडिया से बातचीत करते एसडीएम राकेश कुमार - फोटो : DEVBAND
मदरसा छात्रों को कमरों में रहकर परीक्षा की तैयारी करने की हिदायत
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहे कोरोना वायरस से देशवासियों को बचाने के लिए सरकार की मुहिम से इस्लामी तालीम का सबसे बड़ा मरकज दारुल उलूम भी जुड़ गया है। रविवार को दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने देशभर में संचालित मदरसों से कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सुरक्षात्मक कदम उठाने तथा इस महामारी से बचाओ के लिए विशेष रूप से दुआ करने का आह्वान किया है। इसके साथ ही उन्होंने संस्था के छात्रों को कमरों के भीतर रहकर ही परीक्षा की तैयारी करने की हिदायत दी है।
दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने रविवार को जारी अपील में कहा कि कोरोना वायरस जिस तरह दुनियाभर में लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है, वह चिंता का विषय है। इसलिए देशभर में संचालित मदरसों के संचालकों की जिम्मेदारी बनती है कि वह इस महामारी से बचाओ के लिए विशेष दुआ कराएं तथा साफ सफाई का खास ध्यान रखने के साथ ही हर संभव एहतियाती कदम उठाएं। नोमानी ने बताया कि छात्रों का पाठ्यक्रम पूरा होने के चलते संस्था की सभी कक्षाएं बंद हैं। प्रबंधतंत्र की ओर से छात्रों को सख्त हिदायत दी गई है कि वह कमरों के भीतर रहकर ही परीक्षा की तैयारी करें। बता दें कि दारुल उलूम में 25 मार्च से वार्षिक परीक्षा शुरू हो रही है जो 10 अप्रैल तक चलेगी। जिसके बाद संस्था में लंबी छुट्टी पड़ेगी।
विज्ञापन

एसडीएम के आह्वान पर मोहतमिम ने जारी की अपील
देवबंद। एसडीएम राकेश कुमार सिंह और जिला अल्पसंख्यक अधिकारी भरत लाल रविवार की शाम दारुल उलूम के मेहमानखाने पहुंचे और संस्था के मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी से मुलाकात की। उन्होंने वीसी को कोरोना वायरस तथा उसकी रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताते हुए दीनी इदारों में अवकाश घोषित करने के लिए अपील जारी करने का आह्वान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed