{"_id":"62c1cc80f09cfe679e6a9b68","slug":"made-aware-of-plastic-by-running-muzaffarnagar-news-mrt59541034","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ लगाकर प्लास्टिक के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ लगाकर प्लास्टिक के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को बंद कराने के लिए शिक्षा विभाग ने दौड़ का आयोजन किया। दौड़ में विभिन्न इंटर कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने सड़क किनारे से प्लास्टिक का कचरा भी एकत्र किया।
डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने कहा कि हमें अपने घरों में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पूरी तरह रोकना है। अपने परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में इस पर बैन लगा है, यह बात अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने दौड़ में भाग लेने वालों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज मेहलकी के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, चौधरी छोटू राम इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक अक्षय कुमार, एसडी इंटर कॉलेज के एनसीसी प्रभारी अरविंद कुमार, राजकीय इंटर कॉलेज के नितिन कुमार, डीएवी इंटर कॉलेज के जयवर्धन सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे।