फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Maa Shakambhari University will issue the first open merit on 24

मां शाकंभरी विवि 24 को जारी करेगा पहली ओपन मेरिट

Tue, 20 Sep 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Maa Shakambhari University will issue the first open merit on 24
- 24 से 26 सितंबर तक अभ्यर्थियों को कॉलेजों में जमा करने होंगे आवेदन
विज्ञापन

- वरीयता सूची के आधार पर 28 और 29 सितंबर को होंगे प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की तीन मेरिट में प्रवेश से वंचित रह गए अभ्यर्थियों के लिए ओपन मेरिट जारी की जाएगी। यह पहली ओपन मेरिट 24 सितंबर को जारी की जाएगी। कॉलेज वरीयता सूची के आधार पर 28 और 29 सितंबर को प्रवेश देंगे।
सहारनपुर विवि के प्रवेश समन्वयक एवं चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश मलिक ने बताया कि तीसरी मेरिट की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया है, लेकिन अभी तक प्रवेश नहीं लिया है, ऐसे अभ्यर्थियों के लिए ओपन मेरिट जारी की जाएगी।
विज्ञापन

विवि 24 सितंबर को महाविद्यालय वार पंजीकृत अप्रवेशित अभ्यर्थियों की सूची जारी करेगा। इसके बाद अभ्यर्थी अपनी लॉगिन आईडी से ऑफर लेटर 26 सितंबर तक डाउनलोड कर चयनित महाविद्यालयों में जमा करा सकेंगे। इसके बाद महाविद्यालय रिक्त सीटों के हिसाब से अपनी वरीयता सूची बनाकर 28 और 29 सितंबर को अभ्यर्थियों को प्रवेश देंगे। यही नहीं महाविद्यालयों को 29 सितंबर तक यह प्रवेश विवि की वेबसाइट पर कंफर्म करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी जारी कर चुकी तीन मेरिट
विवि अब तक प्रवेश के लिए तीन मेरिट जारी कर चुकी है। तीसरी मेरिट की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। पंजीकरण कराने के बावजूद प्रवेश से वंचित रह गए अभ्यर्थियों के लिए विवि अब ओपन मेरिट जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed