{"_id":"6618471dee35173f8b0097f5","slug":"maa-shakambhari-devi-university-released-course-manual-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-120393-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मां शाकंभरी देवी यूनिवर्सिटी ने जारी की पाठ्यक्रम नियमावली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मां शाकंभरी देवी यूनिवर्सिटी ने जारी की पाठ्यक्रम नियमावली
Fri, 12 Apr 2024 01:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
- बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमकॉम के अलावा शोध पाठ्यक्रमों पर लागू होगी
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। मां शाकंभरी देवी यूनिवर्सिटी की परीक्षा समिति की बैठक के बाद राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की स्नातक, परास्नातक और शोध पाठ्यक्रम नियमावली जारी की गई है। नियमावली बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमकॉम के अलावा शोध पाठ्यक्रमों पर लागू होगी।
परीक्षा समिति में समन्वयक ओमकार सिंह, सदस्य डॉ. गरिमा जैन, हरिओम गुप्ता, डॉ. अमिता अग्रवाल और सदस्य सचिव कमल कृष्ण शामिल रहे। स्नातक स्तर पर विद्यार्थी को तीसरे वर्ष के पंचम और छठे सेमेस्टर में संयुक्त लघु शोध परियोजना करनी होगी। शोध परियोजना इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप या सर्वे के रूप में हो सकती है। तीन साल की स्नातक उपाधि वाले को परास्नातक में प्रवेश मिलेगा और यह साल उच्च शिक्षा का चतुर्थ वर्ष कहलाएगा।
विद्यार्थी को विषम सेमेस्टर से अगले सम सेमेस्टर में सदैव प्रोन्नत किया जाएगा। वर्तमान विषम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम का असर नहीं पड़ेगा। विद्यार्थी की ओर से विषम सेमेस्टर का परीक्षा फार्म भरा जाना अनिवार्य है। पूर्व छात्र के रूप में एक विद्यार्थी दो पूर्ण सेमेस्टर्स की संपूर्ण परीक्षा एक साथ नहीं दे सकता। कोई भी विद्यार्थी एक सेमेस्टर में एक साथ दो से अधिक सह पाठ्यक्रम की परीक्षा नहीं दे सकेगा। एक साथ दो से अधिक कौशल विकास पाठ्यक्रम की परीक्षा भी नहीं दे पाएगा।
विज्ञापन
प्री पीएचडी के लिए ग्रेडिंग फार्मूला
अंक ग्रेड
91-100 10
81-90 09
71-80 08
61-70 07
55-60 06
00-54 00
अनुपस्थित 00