{"_id":"62796080bf05b756a97f381e","slug":"maa-baglamukhi-pitambara-jayanti-concludes-muzaffarnagar-news-mrt587929066","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां बगलामुखी पीतांबरा जयंती का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुकतीर्थ में मां बगलामुखी पीतांबरा जयंती पर पूजन करते जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
Link Copied
मुजफ्फरनगर,मोरना। शुकतीर्थ स्थित पांडव कालीन माता पार्वती मंदिर में मां बगलामुखी पीतांबरा जयंती का समापन हो गया। इस दौरान हवन यज्ञ एवं विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन
ज्योतिषविद डा. अयोध्या प्रसाद मिश्र महाराज के सानिध्य में जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, मुख्य यजमान मोदीनगर के रामबीर सपत्नी रुकमणी, सहकारिता प्रकोष्ठ के रविंद्र कुमार समेत दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने विधि विधान से 81 फुट ऊंची प्रतिमा मां बगलामुखी पीतांबरा की प्रतिमा का चरणाभिषेक किया। तत्पश्चात मंदिर में सामूहिक आरती की गई। समापन पर स्वामी उमेशांनद तीर्थ महाराज ने कहा कि मां बगलामुखी की उपासना से मनुष्य की दुर्लभ से दुर्लभ इच्छाओं की पूर्ति होती है। चित्रकूट के आचार्य जगदीश शास्त्री ने कहा कि संतों की संगत से मनुष्य का जीवन सुधरता है और धर्म ज्ञान की प्राप्ति होती है। ज्योतिषविद डा. अयोध्या प्रसाद मिश्र महाराज ने कहा कि मां बगलामुखी की आराधना करने से सभी कार्य पूर्ण होते है। कार्यक्रम को वैध जगपाल सिंह, स्वामी सहजानन्द, माधवदास, सत्यानन्द महाराज आदि संतों ने भी संबोधित किया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पंडित दुर्गाप्रसाद, मिश्र, जय प्रकाश तिवारी, पंडित संजीव शास्त्री, कमलेश देवी, कुसुम , विमला, प्रदीप निर्वाल, विजय राठी, आशीष मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।