फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Luhari Khurd strife due to the kidnapping of the girl

मुजफ्फरनगर: युवती के अपहरण को लेकर दो पक्षों में तनातनी, पुलिस फोर्स तैनात

Tue, 22 Oct 2019 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 22 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Luhari Khurd strife due to the kidnapping of the girl
मुजफ्फरनगर पुलिस
गांव लुहारी खुर्द में युवती के अपहरण को लेकर दो वर्गों के बीच तनाव हो गया है। युवती के पिता ने दूसरे वर्ग के तीन युवकों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स के साथ ही पीएसी भी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


चरथावल थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक वर्ग की युवती दूसरे वर्ग के युवक के साथ रविवार देर शाम घर से चली गई। युवती के पिता ने मामले में दूसरे वर्ग के तीन युवकों अंकित व जॉनी व एक अन्य के खिलाफ युवती के अपहरण के आरोप में तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, युवती के दूसरे वर्ग के युवकों द्वारा अपहरण किए जाने के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसके मद्देनजर गांव में भारी पुलिस फोर्स के साथ ही पीएसी भी लगाई गई है।

पुलिस मामले को प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मानते हुए युवती की बरामदगी के प्रयास कर रही है। एसओ सूबे सिंह ने बताया कि युवती के अपहरण में तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

डकैती का जुर्म कबूला, चार साल की सजा
 साथियों के साथ डकैती की साजिश रचने के अभियुक्त काला को अदालत ने चार साल के कारावास और दो हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष के अनुसार 6 सितंबर 2016 को बुढ़ाना पुलिस ने कांधला रोड पर अपने साथियों के साथ डकैती डालने की योजना बनाते हुए आरोपी काला उर्फ खुशी निवासी गांव जौला को गिरफ्तार किया था।

मामले की सुनवाई एडीजे-13 ओमबीर सिंह की कोर्ट में हुई। एडीजीसी ओमप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। अदालत ने उसे चार साल के कारावास और दो हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed