फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Loss of lakhs of rupees due to fire in paper mill

Muzaffarnagar News: पेपर मिल में आग से लाखों रुपये का नुकसान

Wed, 10 May 2023 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Loss of lakhs of rupees due to fire in paper mill
टिहरी पेपर मिल में लगी आग बुझते  अ​ग्निशमनकर्मी।
-पेपर मिल और अग्निशमन की आठ गाड़ियों ने मिलकर बुझाई गई आग
विज्ञापन

-करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में स्थित पेपर मिल में भीषण आग लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पेपर मिल और अग्निशमन की करीब आठ गाड़ियों ने मिलकर आग को बुझाया। लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
भोपा रोड स्थित टिहरी पल्प एंड पेपर मिल में पड़े रॉ-मैटेरियल में सुबह करीब नौ बजे अचानक आग लग गई। मौके पर काम कर रहे कर्मचारियों की जैसे ही आग के धुएं पर नजर पड़ी तो अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद कर्मचारियों ने पेपर मिल की गाड़ी से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते आग ने और भी विकराल रूप ले लिया। तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों गाड़ियों का भी पानी खत्म हो गया। इसके बाद आस-पास की पेपर मिल में संपर्क किया गया। अलग-अलग पेपर मिल से करीब छह गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंच गई। इसके अलावा टिहरी पल्प एंड पेपर मिल के आग बुझाने के उपकरण का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी आरके यादव ने बताया कि अग्निशमन कर्मियों और मिल कर्मचारियों के सहयोग से करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग किन कारणों से लगी है, इसका कुछ पता नहीं चल सका है। आग में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। आग की चपेट में आने से किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। सुबह नौ बजे लगी आग साढ़े 12 बजे तक बुझाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलाने के काम आता रॉ मटेरियल पेपर
अग्निशमन अधिकारी आरके यादव ने बताया कि आग रॉ मैटेरियल में लगी थी। यह रॉ मैटेरियल पेपर में जलाने के काम आता है। आस-पास के पेपर मिल से भी आग बुझाने वाली गाडि़यों को बुलाना पड़ा था। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed