फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lord Shri Ram's procession taken out with pomp

धूमधाम से निकाली भगवान श्रीराम की शोभायात्रा

Fri, 07 Oct 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Lord Shri Ram's procession taken out with pomp
नई मंडी में विजय शोभा यात्रा निकालते रामलीला कमेटी के पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। परासौली गांव में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में डीजे और ढोल की थाप पर श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन

परासौली गांव में रामलीला का मंचन पूरा होने केे बाद ग्रामीणों व रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम की शोभायात्रा का आयोजन किया। शोभायात्रा में श्रीराम के साथ भ्राता लक्ष्मण और माता सीता की सुंदर झांकी तैयार कर निकाली गई। मुख्य अतिथि भाजपा नेता डॉ. विवेक बालियान और ठाकुर रामनाथ सिंह ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा के दौरान युवाओं ने भारत माता की जय, वंदेमातरम व जय श्रीराम का उद्घोष किया। शोभायात्रा का ग्रामीणों ने कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मौके पर श्यामू कश्यप, भोपाल कश्यप, मेघराज कश्यप, सोनू कश्यप, गोपाल सैनी, बादल सैनी व सुभाष कश्यप सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed