फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lord Shri Ram's procession taken out with pomp in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में धूमधाम से निकाली भगवान श्रीराम की बरात

Thu, 29 Sep 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Lord Shri Ram's procession taken out with pomp in Muzaffarnagar
नई मंडी में राम बारात में शामिल राम लक्ष्मण,भरत,शत्रुघन की वेशभूषा में वृदांवन के कलाकार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। श्री रामलीला सभा की ओर से टाउन हॉल मैदान से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की बरात धूमधाम से निकाली गई। सुंदर झांकियों एवं बैंडबाजों का प्रदर्शन किया गया। उधर, श्री राम लीला नई मंडी और श्याम परिवार की ओर से शिव चौक स्थित तुलसी पार्क में सीता स्वयंवर व परशुराम संवाद का भव्य मंचन किया गया।
विज्ञापन

टाउन हॉल मैदान में श्रीराम भगवान का पूजन उद्योगपति सौरभ स्वरूप बंटी और सचिन अग्रवाल ने किया। इसके बाद भव्य बारात का शुभारंभ हुआ, जो सदर बाजार, कोर्ट रोड, आलू मंडी, दाल मंडी, भगत सिंह रोड से होते हुए तुलसी पार्क पर पहुंची। यहां श्री श्याम परिवार सुखी संसार की ओ से सीता स्वयंवर का मनोहारी दृश्य दर्शाया गया। इस मौके पर शिवचरण गर्ग, सतीश गर्ग, नीरज अग्रवाल, दीपक मित्तल, अनमोल सिंगल, राघव गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

नई मंडी श्री रामलीला भवन में मुख्य अतिथि उद्यमी भीमसेन कंसल, सतीश गोयल, अमरीश गोयल और योगेंद्र अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित और हनुमान जी की आरती कर लीला का शुभारंभ किया। इसके बाद वृंदावन से आए गिरिराज संस्थान के कलाकारों ने धनुष यज्ञ एवं परशुराम संवाद की लीला का मंचन किया। सीता स्वयंवर के लिए पूरे पंडाल को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जय जयकार करते हुए लीला का आनंद उठाया। इस मौके पर संजय मित्तल, अशोक गर्ग, आदित्य भरतिया, बृज गोपाल छारियास, रवि गोयल, शरद गोयल, अतुल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed