फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lord Shri Ram is the soul of Indian culture

भारतीय संस्कृति के प्राण हैं भगवान श्रीराम

Wed, 21 Jul 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Lord Shri Ram is the soul of Indian culture
शुकतीर्थ स्थित दंडी आश्रम में श्री राम कथा सुनाते प्रवक्ता सर्वेश प्रपन्नाचार्य महाराज । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भारतीय संस्कृति के प्राण हैं भगवान श्रीराम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति के प्राण हैं, जो भारत देश के हर हिंदू के हृदय में बसते हैं। भगवान श्रीराम सभी हिंदुओं के हृदय के चिरंजीवी राजा हैं, जिनका राज अटल है।

तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित दंडी आश्रम में स्वामी गुरुदेवेश्वराश्रम महाराज के सानिध्य में चल रही श्रीराम कथा के आठवें दिन प्रयागराज से आए कथाव्यास सर्वेश प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि संसार के इतिहास का सारा का सारा धार्मिक व्याख्यान भगवान श्रीराम के जीवन में ही अंतर्निहित है। भारत देश की भूमि पर राज करने वाले न जाने कितने ही राजा हुए हैं, सब चले गए। लेकिन भगवान श्रीराम भारतवर्ष के हम सभी हिंदुओं के हृदय के चिरंजीवी राजा हैं, जिनका राज अटल है। श्रीराम केवल हमारी स्मृतियों में नहीं हैं, वे वर्तमान हैं, अमर भाव लीला हैं। हमारी संस्कृति के प्राण हैं भगवान श्रीराम। श्रीराम कथा के आठवें दिन अनीता, देवेंद्र अग्रवाल, दीपाली, गोविंद, मनोहरलाल शर्मा, गंगा दत्त शर्मा, योगेंद्र, रविंद्र, मदन गोपाल, सचिन गुप्ता, केडी शर्मा, हरि प्रकाश आदि का मुख्य सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed