भगवान गणपति को लगाया फलों का भोग
मुुजफ्फरनगर। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान बृहस्पतिवार की रात्रि गणपति जी को फलों का भोग लगाया गया। इस अवसर पर अनेक झांकियां सजाई गईं तथा रुड़की के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी।
आशीर्वाद बैंक्वेट हाल में गणेश महोत्सव के पांचवें दिन गणेश पूजा की गई। तमन्ना बंसल, जहान्वी, अवनी गोयल आदि बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। पंचमुखी हनुमान, सुदामा-कृष्ण मिलन का मंचन, भगवान शिव-पार्वती की झांकियां सजाई गईं। रुड़की के कलाकारों ने सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी रहे। राजेश बत्रा, दीपक सम्राट, राकेश शर्मा, पवन गोयल, संजय गर्ग, देवेंद्र बंसल, देशपाल, मनोज गर्ग, नरेश गुप्ता आदि ने कार्यक्रमों में सहयोग किया।