फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lord Ashutosh's Jalabhishek on Shivratri

शिवरात्रि पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय

Fri, 10 Aug 2018 12:05 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 10 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
Lord Ashutosh's Jalabhishek on Shivratri
शिवरात्रि के अवसर पर सजाया गया शहर का शिव चौक। - फोटो : अमर उजाला
शिवरात्रि पर शहर के शिवालय हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजते रहे। भगवान शिव का श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया और दूध, बेल पत्र चढ़ाए। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई। महिलाएं और बच्चे भी भगवान शिव के दर्शन करने बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचे। श्रावण माह में शिवरात्रि का विशेष महत्व है।
विज्ञापन


करोड़ों कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लाकर अपने गांव और क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं। शिवरात्रि पर ब्रह्म मुहूर्त से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। गंगाजल लाने वाले शिव भक्त पहले मंदिरों में ही ठहरते हैं और जल चढ़ाने के बाद घरों को जाते हैं। शिव मंदिरों में पहली रात से ही माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन


रात्रि में भजन कीर्तन के आयोजन भी हुए। शिवरात्रि पर शिवचौक को भव्य रुप से सजाया गया। यहां भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए रात से ही लोग एकत्र होने शुरू हो गए। शिवभक्तों ने बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित करने के साथ दूध और बेलपत्र भी चढ़ाए। शिवरात्रि पर यहां पूरे दिन शिवभक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं और बच्चों में अधिक उत्साह देखा गया। शहर के मंदिर बोहरोवाला में भी बड़ी संख्या में लोगों ने जलाभिषेक किया। गांधी कालोनी के लक्ष्मी नारायण मंदिर, काली नदी घाट स्थित शिव मंदिर, जाट कालोनी स्थित शिव मंदिर, लोहिया बाजार के लाला बेहूमल मंदिर, एसडी मार्केट शिव मंदिर, गांधी कॉलोनी का अतंतेश्वर महादेव मंदिर, सुभाष नगर का शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ ने की आरती
मुजफ्फरनगर। दोपहर को शिव मूर्ति पर आरती हुई। सिटी मजिस्ट्रेट अमित सिंह और सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने भगवान शिव की आरती की। समाजसेवी भीमसेन कंसल, शंकर स्वरुप बंसल, पूर्व विधायक सुरेश संगल, सुशील शर्मा, साधुराम गर्ग, बाबूराम कौशल, लक्ष्मी नारायण शर्मा आदि मौजूद रहे।


मंदिरों पर कड़ी सुरक्षा
मुजफ्फरनगर। शिवरात्रि पर मंदिरों पर कड़ी सुरक्षा रही। शिव चौक पर जहां अर्द्धसैनिक बल तैनात रहे, वहीं अन्य सभी मंदिरों पर पुलिस बल तैनात रहा। शहर के सभी शिव मंदिरों पर दो-दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। मुख्य मार्गों और चौराहों पर अर्द्धसैनिक बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed