फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Looting from Kranti Sena leader on circular road

सरकुलर रोड पर क्रांति सेना के नेता से लूटपाट

Tue, 24 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Looting from Kranti Sena leader on circular road
सरकुलर रोड पर क्रांति सेना के नेता से लूटपाट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के सरकुलर रोड पर तीन बाइकों पर आए बदमाशों ने क्रांति सेना के महासचिव को रोक कर उनसे 45 हजार की नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी हुई है।

शहर के वसुंधरा कॉलोनी निवासी देवेंद्र चौहान क्रांति सेना के महासचिव हैं। देवेंद्र चौहान ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार दोपहर वे गाड़ी की किस्त जमा कराने के लिए मंसूरपुर से 45 हजार रुपये लेकर आए थे। जैसे ही वे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सरकुलर रोड स्थित एक पब्लिक स्कूल के सामने पहुंचे, उसी समय तीन बाइकों पर आए पांच बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाश हथियारों के बल पर उनसे 45 हजार रुपये और मोबाइल लूट ले गए। देवेंद्र चौहान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। थाना पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए बदमाशों को चिह्नित करने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed