{"_id":"62b214a27fbe100a6256f4d5","slug":"looted-cash-by-attacking-bike-rider-muzaffarnagar-news-mrt593824447","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार पर हमला कर नगदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार पर हमला कर नगदी लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। रविवार शाम पलड़ी निवासी एक युवक को बदमाशों ने पचास हजार रुपये की नकदी लूटने के साथ ही मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
पलड़ी निवासी श्याम कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 19 जून को उसका बेटा प्रदीप कुमार अपनी मौसी के लड़के की शादी में जाने के लिए पचास हजार रुपये लेकर बाइक द्वारा खलवाड़ा जा रहा था। जब वह बाइक लेकर खेड़ी वाले रास्ते पर पहुंचा, तभी गांव के ही तीन- चार युवकों ने उसके बेटे पर पीछे से हमला किया। बाइक न रोकने पर आगे आकर उसकी बाइक पर लाठी डंडों से हमला किया। जिस कारण उनका लड़का बाइक से गिर गया। बाइक से नीचे गिरे प्रदीप पर उक्त सभी बदमाशों ने जान से मारने की नियत से लाठी डंडों से हमला किया। प्रदीप के बेहोश हो जाने के बाद वह उसकी जेब से पचास हजार रुपये लूटकर भाग गए। पीड़ित के अनुसार घायल अवस्था में रास्ते में पड़े उसे बेटे की सूचना किसी ने दी। जिसके बाद घायल प्रदीप को मेरठ के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। घायल की हालत नाजुक बनी है।