फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Looking forward to voting Bgra Crthavl

वोटिंग में बघरा से आगे रहा चरथावल

Sun, 18 Oct 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 18 Oct 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Looking forward to voting Bgra Crthavl
मुजफ्फरनगर/बघरा/शाहपुर। तीसरे चरण का चुनाव जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। बघरा और चरथावल ब्लाक में 65 प्रतिशत मतदान हुआ।  शाहपुर थाने के खतौला गांव में पुलिस को एकत्र भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।
विज्ञापन


बरवाला में बीएसफ के जवान तैनात रहे। एसडीएम और सीओ खुद डेरा डाले रहे। तितावी थाने के हैदरनगर, अमीननगर में काफी संख्या में पुलिसबल तैनात रहा। खुद डीएम और एसएसपी भी इन दोनों गांवों में पहुंचे।
विज्ञापन

तीसरे चरण में जिले के बघरा और चरथावल ब्लाक में चुनाव हुआ।

जिले में कुल 65 प्रतिशत वोट पड़े। इसमें बघरा में 61 और चरथावल में 69 प्रतिशत वोट पड़े। छुटपुट घटनाओं को छोड़कर दोनों ब्लाकों में मतदान शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार बघरा ब्लाक के खतौला गांव में फर्जी वोट डालने को लेकर दो पक्षों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस को यहां लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ते हुए कुछ घरों में तलाशी भी ली। जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे गय्यूर हसन को यहां पुलिस के गुस्से का शिकार होना पड़ा। बाद में चुनाव यहां शांतिपूर्वक चला। गांव बरवाला में जिला प्रशासन का यहां पूरा ध्यान रहा।

बरवाला गांव के जिला पंचायत के दो प्रत्याशियों के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए बीएसफ तैनात की गई थी। एसडीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी और सीओ एसपी शर्मा खुद गांव में ही डेरा डाले रहे। एहतियात के तौर पर पुलिस की गश्त लगातार जारी रही।

संवेदनशील गांवों को खुद डीएम निखिलचंद्र शुक्ला और एसएसपी केबी सिंह ने दौरा किया। तितावी प्रतिनिधि के अनुसार बघरा ब्लाक के हैदरनगर और अमीरनगर की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस की कड़ी व्यवस्था रही। दोनों गांवों में पीएसी तैनात रही। गांवों में बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य को लेकर तनाव का माहौल था।

फर्जी वोटिंग की शिकायत पर हंगामा
चरथावल। ब्लॉक में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत महसूस की। नाबालिगों की वोट की शिकायत पर सुपर जोनल मजिस्ट्रेट सीडीओ अवनीश कुमार शर्मा और एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता ने कुटेसरा पोलिंग स्टेशन पर घंटों डेरा जमाए रखा।

अफसरों के जाने के बाद फर्जी वोटिंग को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थकों में पोलिंग स्टेशन पर हंगामा हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक ने सऊदी में रहने वाले भाई की वोट डालते हुए कुटेसरा बूथ से युवक को पकड़वाया। पुलिस ने दधेडू कलां में भी दो युवकों को फर्जी मतदान करते हुए हिरासत में लिया।

शनिवार को तीसरे चरण के पंचायत चुनाव के मतदान में चरथावल के 106 बीडीसी सदस्य पदों के लिए 637 उम्मीदवारों और जिला पंचायत के पांच वार्डों में 109 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया। कुटेसरा गांव में सुबह से जिला पंचायत सदस्य के चुनाव को लेकर समर्थकों में गहमागहमी रही। दरअसल, गांव के दर्जनों नाबालिग बच्चों की वोट बनने और आधार कार्ड बनने से लंबी लाइन लगी रही।

पीठासीन अधिकारियों ने उन्हें वोट डालने से रोक दिया। कुछ देर बाद प्रत्याशी मो. कामिल के चीफ चुनाव अभिकर्ता सादा ने वोट डलवाने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन दूसरे प्रत्याशियों ने नाबालिग बच्चों की वोट डालने से मना किया, जिस पर दोनों पक्षों में हंगामा हो गया।

खबर लगने पर सुपर जोनल मजिस्ट्रेट सीडीओ पुलिस बल केे साथ पोलिंग स्टेशन पहुंचे। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी को मौके पर बुलाकर बच्चों की वोट बनने पर नाराजगी जताई। उन्होंने करीब 20 वोटरों के कम उम्र के आधार कार्डों को कब्जे में लेकर बीएलओ के कृत्यों की जांच कराने की बात कही है।


शाम के वक्त डीएम निखिल चंद शुक्ला और एसएसपी केबी सिंह ने भी कुटेसरा के मतदान केंद्र पहुंचकर जायजा लिया। यहां चुनाव पर्यवेक्षक मुकेश मेश्राम के दौरे के वक्त सऊदी अरब में रहने वाले वोटर की दूसरे भाई द्वारा डाली जाने पर तहसीलदार जानसठ द्वारा हिरासत में लिया। दधेडू से दो युवकों को परिवार के सदस्यों की फर्जी वोट डालते हुए पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने बैठा लिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed