फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Looking for those who buy bulletproof jackets

बुलेटप्रूफ जैकेट खरीदने वालों की तलाश

Sat, 31 Oct 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Looking for those who buy bulletproof jackets
बुलेटप्रूफ जैकेट खरीदने वालों की तलाश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शिक्षक नेता के बेटे सुनील चंद्रा और उसके साथियों ने जिन चार लोगों को बुलेटप्रूफ जैकेट बेची थी पुलिस उनकी तलाश में लगी है। पुलिस सर्विलांस के जरिये भी उन्हें ढूंढ रही है। पकड़े गए तस्करों ने पुलिस को यह बताया था कि हरियाणा के चार लोगों को उन्होंने बुलेटप्रूफ जैकेट बेची थी। पुलिस इनका सत्यापन कर रही है। साथ ही यह भी जानकारी जुटा रही है कि जिन लोगों ने बुलेटप्रूफ जैकेट खरीदी थी, वो बदमाश है या अन्य कोई। पुलिस की चार टीम हरियाणा के विभिन्न शहरों में गई है।
जानसठ कोतवाली पुलिस ने बुधवार को मीरापुर के मोहल्ला पछाला निवासी शिक्षक नेता चंद्रपाल के बेटेे सुनील चंद्रा व उसके दो साथियों मान सिंह, निवासी कासमपुर खोला और मेरठ के मोहनपुरी निवासी श्याम किशन मेहरा को गिरफ्तार कर बुलेटप्रूफ जैकेट बेचने के धंधे का भंडाफोड़ किया था। सुनील चंद्रा बीज निगम में अकाउंट ऑफिसर रहा है, जिसे लाखों के गबन में निलंबित किया गया था। आरोपी सुनील चंद्रा व उसके साथियों से पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे थे। एसएसपी अभिषेक यादव के अनुसार सुनील चंद्रा मेरठ निवासी श्याम किशन मेहरा के माध्यम से चेन्नई से बुलेटप्रूफ जैकेट लाकर चार लोगों को बेच चुका है। मेरठ में ही सभी को जैकेट बेची गई, जिन लोगों ने जैकेट ली, वो हरियाणा के निवासी बताए गए है। एसएसपी ने बताया कि अनुमान लगाया जा रहा है कि सभी बदमाश हो सकते हैं, लेकिन जब तब वो पकड़े नहीं जाते तब तक स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। जो लोग बताए गए हैं उनके सत्यापन के लिए पुलिस की टीम हरियाणा गई है। इसमें चार टीमों को लगाया गया है। आरोपियों के मोबाइल फोन की सीडीआर निकवा कर इसमें सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है, ताकि जैकेट खरीदने वाले पकड़े जा सके।
विज्ञापन

कस्टडी रिमांड पर भी लिया जाएगा
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि बुलेटप्रूफ जैकेट खरीदने वाले पकड़े जाने पर कुछ और जानकारी भी मिल सकती है। ऐसी स्थिति में जेल भेजे गए आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लेकर अन्य बरामदगी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed