फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lonvi made a plan to fill the pit

लोनिवि ने गड्ढे भरने के लिए बनाई योजना

Thu, 16 Sep 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Lonvi made a plan to fill the pit
मुजफ्फरनगर/चरथावल। सीएम योगी ने टूटी सड़कों के गड्ढामुक्त करने का फरमान दिया है। बुधवार से लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का कार्य शुरू करना था, लेकिन विभाग आधा बजट मंजूर होने के कारण योजना को अमलीजामा पहनाने की कवायद में जुटा है।
विज्ञापन

जिले में लोक निर्माण विभाग की दो इकाइयों में 200 से ज्यादा सड़कें गड्ढों में तब्दील है। बारिश ने इन सड़कों की हालत और खराब कर दी है। मुजफ्फरनगर-चरथावल-थानाभवन मार्ग, जानसठ मार्ग, मीरापुर मार्ग के अलावा मुख्य मार्गों के संपर्क मार्गों से गुजरना टेढ़ी खीर बन गया है। बीमार व्यक्ति को गंतव्य गांवों में पहुंचाने के लिए परिजनों के चेहरों पर दयनीय सड़कों को लेकर चिंता उभर आती है। मुजफ्फरनगर अथवा सहारनपुर से चरथावल क्षेत्र में आने वाले व्यक्तियों को करीब 15 किमी टूटी सड़क से गड्ढों में होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

बारिश में चरथावल से थानाभवन मार्ग की बदहाल हो गई है। यही हालत जानसठ मार्ग की बनी हुई है। अलमासपुर में जर्जर सड़क के कारण मुश्किलें बढ़ी है। व्यापारी अरविंद कुमार, तरसपाल सिंह नसीरपुर, संजीव त्यागी, अजय शर्मा, तमरेज आलम आदि का कहना है विभाग को सड़कों के गड्ढों को कायदे से भरने से ही लोगों को कुछ राहत मिलेगी। सिर्फं खानापूर्ति से काम नहीं चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भोपा पुल के नीचे लोनिवि की इकाई द्वारा जिले की 102 सड़कों के गड्ढामुक्त कराने के लिए 3.32 करोड़ के बजट का प्रस्ताव शासन को भेजा था। उनमें से 1.50 करोड़ रिलीज हुए हैं। सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए विभाग ने पूरे दिन माथापच्ची की। अधिशासी अभियंता अजय भास्कर ने बताया एक दो दिन में सड़कों के गड्ढों को भरने का कार्य व्यापक तरीके शुरू कर दिया जाएगा। उधर, रुड़की रोड स्थित इकाई द्वारा सड़कों के गड्ढों को भरने का कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

15द्वठ्ठद्दष्द्ध04 एवं 04ड्ड-चरथावल में मुजफ्फरनगर-थानाभवन मार्ग गड्ढों में तब्दील

15द्वठ्ठद्दष्द्ध04 एवं 04ड्ड-चरथावल में मुजफ्फरनगर-थानाभवन मार्ग गड्ढों में तब्दील- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed