फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lohri festival celebrated in schools

स्कूलों में लोहड़ी पर्व की धूम रही

Tue, 14 Jan 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Lohri festival celebrated in schools
शारदेन स्कूल में लोहडी पर्व मनाते विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
स्कूलों में लोहड़ी पर्व की धूम रही
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर की शिक्षण संस्थाओं में लोहड़ी और मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। आइडियल किड्स, शारदेन और पीआर पब्लिक स्कूल में मुख्य आयोजन हुआ।
नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल में लोहड़ी एवं मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। बच्चों को मूंगफली, रेवड़ी एवं पॉपकोर्न वितरित किया गया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम में वीरा दी लोहड़ी, ढ़ोल बजदा, गिद्दा पावा एवं हुल्ले हुल्लारे की प्रस्तुति ने सभी को आनंदित किया। स्कूल निदेशक पीके जैन ने लोहड़ी पर्व के महत्व को समझाया। इंचार्ज नीता अग्रवाल ने बच्चों को लोहड़ी एवं मकर सक्रांति पर्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

शारदेन स्कूल के चिल्ड्रर्न वर्ल्ड्स के छोटे बच्चों ने लोहड़ी पर्व मनाया। बच्चों को बताया कि नई फसल के आगमन के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला यह लोहड़ी का पर्व भारत की रंग-बिरंगी संस्कृति का परिचायक है। बच्चों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। लोहड़ी जलाकर उसकी परिक्रमा की गई मूंगफली, रेवड़ी, पोपकोर्न द्वारा लोहड़ी में आहुति दी। प्रधानाचार्या धारा रतन ने लोहड़ी पर्व की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी कालोनी के पचेंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में लोहड़ी एवं मकर संक्रांति का पर्व पर विद्यार्थियों को मनोरंजक खेल खिलाए गए। लोहड़ी के लोकगीत गाकर बच्चों को लोहड़ी के इतिहास से अवगत कराया गया। इस दौरान विद्यालय में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। विद्यार्थियों को तंबाकू का सेवन न करने के लिए शपथ दिलाई गई। प्रबंधक अशोक कुमार सिंघल ने गुटखा और तंबाकू के सेवन के दुष्परिणाम बताए। प्रधानाचार्य मानसी सिंघल ने विद्यार्थियों को लोहड़ी एवं मकर सक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मोहिनी, गुरप्रीत, दिव्या शर्मा, सीमा का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed