{"_id":"5fb568da8ebc3e9b9174879f","slug":"locks-found-in-prishdiya-schools-under-the-supervision-of-a-d-muzaffarnagar-news-mrt5115336173","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडी के निरीक्षण में परिषदीय स्कूलों में ताले लगे मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडी के निरीक्षण में परिषदीय स्कूलों में ताले लगे मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एडी बेसिक शिक्षा सहारनपुर योगराज सिंह के निरीक्षण में परिषदीय स्कूलों में ताले लगे मिले। जो स्कूल खुले मिले उनमें अधिकतम अध्यापक नदारद ही पाए गए। निरीक्षण में स्कूलों में खेल सामग्री और फर्नीचर मानक के अनुसार नहीं मिले। लापरवाह शिक्षकों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
सहारनपुर मंडल के एडी बेसिक योगराज सिंह और मंडलीय समन्वयक नीरज प्रताप ने बुधवार को पुरकाजी ब्लाक के परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। स्कूलों का खुलने और शिक्षकों के उपस्थित रहने का समय दिन में नौ से तीन बजे तक का है। निरीक्षण के समय सुबह दस बजे भी कई स्कूलों में ताला लटका मिला। एडी के आने की सूचना पर शिक्षक अपने स्कूल पहुंचना प्रारंभ हो गए। बावजूद इसके अधिकांश स्कूलों में अधिकतम शिक्षक नदारद ही मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय गोधना, हरिनगर झबरपुर आदि का निरीक्षण हुआ। शासन के ऑनलाइन अवकाश की व्यवस्था के बाद भी स्कूलों में प्रार्थना पत्र के आधार पर शिक्षक छुट्टी पर मिले। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई, कायाकल्प योजना की प्रगति, यूनिफार्म, पुस्तकें, फर्नीचर, खेल सामग्री आदि देखी गई। एडी बेसिक योगराज सिंह ने बताया कि जिन स्कूलों में ताला मिला और अव्यवस्था मिली है।