{"_id":"5ae8af094f1c1b5d098b77f2","slug":"lockout-on-farmers-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की गिरफ्तारी पर मिल में तालाबंदी करेंगे : चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की गिरफ्तारी पर मिल में तालाबंदी करेंगे : चेयरमैन
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 01 May 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खतौली में प्रेसवार्ता करते गन्ना समिति के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना सहकारी समिति के चेयरमैन ओमबीर सिंह ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि झूठे मुकदमे में नामजद किसानों की पुलिस की ओर से गिरफ्तारी की गई तो क्षेत्र के किसान त्रिवेणी शुगर मिल को बंद कराकर उसमें तालाबंदी कर देंगे।
उन्होंने कहा कि मिल में घटतौली करने के आरोपी जीएम हैं, उनकी शीघ्र गिरफ्तारी होनी चाहिए। उधर, रालोद जिलाध्यक्ष ने कहा कि नामजद किसानों की गिरफ्तारी होने पर रालोद प्रशासन की ईंट से ईंट हिला देगा। शुगर मिल में शनिवार को घटतौली के आरोप में हंगामा व धरना देने के बाद किसानों पर दर्ज कराए गए झूठे मुकदमों को लेकर क्षेत्र के किसानों में आक्रोश व्याप्त है।
मंगलवार को समिति कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए चेयरमैन ओमबीर सिंह ने बताया कि वे प्रदेश सरकार की नीतियों के आधार पर किसानों के हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जबकि शुगर मिल प्रशासन सरकार की नीतियों के विपरीत चल रहा है। किसानों का अभी तक पूरा गन्ना भुगतान भी नहीं किया गया।
विज्ञापन
किसान मिल मालिक से ब्याज सहित गन्ना का भुगतान लेंगे। उन्होंने कहा कि शनिवार को मिल में 50 किलो की घटतौली पकड़ी गई थी। किसानों के हंगामा करने पर मिल में समिति के सचिव सुभाष यादव ने तहसीलदार अमित कुमार व माप तौल अधिकारी की मौजूदगी में जांच पड़ताल के दौरान अपनी निरीक्षण पुस्तिका में मिल के कांटे में 50 किलो की घटतौली को स्वीकारते हुए लिखा भी था, जिसको लेकर चेयरमैन ने घटतौली को लेकर मिल के जीएम डा. अशोक कुमार के विरुद्ध थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था। मिल के जीएम ने किसानों पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया है।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नामजद किसानों की गिरफ्तारी हुई तो किसान चुप नहीं बैठेंगे। शुगर मिल को बंद कराकर उसमें तालाबंदी की जाएगी। वार्ता में दिमाग सिंह एडवोकेट, रामनिवास, प्रधान निवेश राना, प्रधान जितेंद्र, प्रधान धर्मपाल, प्रहलाद राना, बबली, पप्पू, बोबी, बाबूराम गुर्जर, ब्रजेश, सुशील मौजूद रहे।
वहीं, दूसरी ओर बुढ़ाना रोड पर इंजीनियर उस्मान के आवास पर हुई रालोद की बैठक में जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि झूठे मुकदमे में नामजद किसानों की गिरफ्तारी की गई तो रालोद प्रशासन की ईंट से ईंट हिला देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब, मजदूर, किसान व मुस्लिम समाज का किसी भी सूरत में शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धर्मेन्द्र तोमर, वकील मंसूरी, राहुल तोमर, रपिश आलम, लियाकत अली, मिर्जा अहसान, हाजी अनीस कुरैशी आदि मौजूद रहे।