{"_id":"597a36304f1c1b96628b49c3","slug":"lockout-in-bsa-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों ने बीएसए ऑफिस में तालाबंदी, महावीर चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों ने बीएसए ऑफिस में तालाबंदी, महावीर चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
हंगामा करते शिक्षामित्रों को रोकते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से आहत शिक्षामित्रों ने कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। महावीर चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर जाम लगा दिया। बीएसए ऑफिस पर तालाबंदी कर दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी को ज्ञापन दिया।
संयुक्त शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जिले भर के समस्त शिक्षा मित्र कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। धरना-प्रदर्शन के बीच पहुंचे बीजेपी जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी को शिक्षा मित्रों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन दिया। शिक्षामित्रों सहायक अध्यापक पर उनकी नियुक्ति को बरकरार रखने के लिए संविधान में संशोधन की मांग की।
जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी ने कहा कि वह उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा मित्रों को न्याय मिले इसके लिए वह व्यक्तिगत रूप से भी प्रयास करेंगे। दोपहर बाद धरनारत शिक्षामित्रों ने बीएसए ऑफिस की ओर कूच किया। रास्ते में महावीर चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर जाम लगा दिया। यहां से नारेबाजी करते हुए सीधे बीएसए ऑफिस पहुंचे। बीएसए ऑफिस पर पहुंचकर कार्यालय पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन
बीएसए चंद्रकेश यादव ने शिक्षामित्रों के बीच पहुंचकर ज्ञापन लिया। शासन को ज्ञापन भेजने का आश्वासन दिया। उन्होंने शिक्षामित्रों से संयम बरतने की अपील की। शिक्षामित्र संघ नेता मुजीबुर्रहमान, खुर्शीद अली ने कहा कि शिक्षामित्रों को जो भी मिला है संघर्ष के दम पर मिला है। जब तक सरकार संविधान में संशोधन कर शिक्षामित्रों को पुन: सहायक अध्यापक पद पर बहाल नहीं करती तब तक कलक्ट्रेट पर धरना जारी रहेगा।
धरने में सतीश बालियान, सुबोध त्यागी, अजीत पाटिल, रोहित कौशिक, संजय चंदेल, अनिल ठाकुर, गीता बालियान, अक्षय कुमार, इंद्रपाल सिंह, बिंदु पाल, एकता रानी, ब्रजपाल सिंह, पंजाब सिंह, नीरज त्यागी, मोनिका, भारती, राजेश्वरी, कौशरजहां, राजवीर वर्मा, परवेज आलम, पुष्पा, रूबी, किरण, शालिनी, जयवीर सिंह, राजकुमार गौतम, संजय त्यागी, सोनू पंवार, इकलेश कुमार, कविता, संगीता, सतेंद्र बालियान आदि मौजूद रहे।