फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lockdown: Muzaffarnagar's Dal Mandi

मान जाइए, जिंदगी को जोखिम में मत डालिए

Sun, 12 Apr 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: Muzaffarnagar's Dal Mandi
लॉक डाउन के चलते दाल मंडी में उमडी भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मान जाइए, जिंदगी को जोखिम में मत डालिए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन बढ़ने की आशंका के बीच रविवार की सुबह छह से नौ बजे तक सब्जी एवं दाल मंडी में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग महीने भर के लिए राशन खरीदकर ले गए। स्थिति यह थी कि सब्जी और राशन के लिए दुकानों पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था। मुख्यमंत्री और जिले के आला अधिकारियों के बार बार अपील के बावजूद लोग भीड़ से बच नहीं रहे हैं। वे अपने साथ ही परिवार के सदस्यों की जिंदगी जोखिम में डाल रहे हैं।
लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ने की चर्चाएं चल रही हैं। इसे लेकर लोग आशंकित हैं। इसलिए घरों पर राशन, सब्जी आदि का पूरा स्टॉक करना चाहते हैं। रविवार को सवेरे इसका असर भी दिखाई दिया। नगर सब्जी मंडी एवं दाल मंडी में और दिनों के मुकाबले ज्यादा भीड़ नजर आई। खरीदार दुकानों पर जुटे रहे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन होता नजर नहीं आया। दाल मंडी में भीड़ का आलम यह था कि लोग एक दूसरे से बच नहीं पा रहे थे। राशन खरीद रहे हुकम सिंह ने बताया कि लॉकडाउन बढ़ने की पूरी संभावना है। इसलिए घर पर पर्याप्त राशन होना चाहिए। सब्जी खरीद रही सरिता देवी भी लॉकडाउन बढ़ने से आशंकित दिखीं। हर कोई अपनी जरूरत का सामान खरीदने को आतुर था। लोग एक महीने के हिसाब से राशन खरीद रहे थे। साथ ही गांव-देहात से भी बड़ी तादाद में लोग राशन खरीदने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने शिव चौक पर चलाया चेकिंग अभियान
सवेरे छह से नौ बजे तक वाहनों से आने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बेवजह वाहनों से घूम रहे लोगों पर डंडा भी फटकारा। हालांकि अन्य दिनों के मुकाबले रविवार की सुबह सड़कों पर भीड़ ज्यादा रही। शिव चौक, मीनाक्षी चौक, अंसारी रोड, गांधी कॉलोनी, नुमाइश कैंप आदि क्षेत्रों में लोगों की खूब आवाजाही दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed