फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lockdown: markets will open from nine in the morning to nine in the night

सुबह नौ से रात के नौ बजे तक खुलेंगे बाजार

Wed, 15 Jul 2020 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Lockdown: markets will open from nine in the morning to nine in the night
शहर के भगत सिह रोड स्थित मार्किट में उमडी भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि सप्ताह में पांच दिन बाजार सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक खुल सकेंगे। प्रत्येक शुक्रवार की रात दस बजे से सोमवार की सुबह पांच बजे तक सम्पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी तथा संचारी रोगों के संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कुछ नई घोषणाएं की हैं। डीएम ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार रात्रि दस बजे से सोमवार प्रात: पांच बजे तक सम्पूर्ण जनपद में समस्त शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे। केवल बैंकों को इससे अलग रखा गया है। समस्त शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी, व्यवसायिक प्रतिष्ठान इत्यादि बंद रहेंगे। शेष दिवसों में इन सभी के खुलने की अवधि प्रात: नौ बजे से रात्रि नौ बजे तक रहेगी। सप्ताह के अन्य दिनों में होने वाली साप्ताहिक बंदी भी शनिवार और रविवार को ही रखी जाएगी। शनिवार और रविवार के दिन को जो साप्ताहिक बाजार लगाए जाते है, उन्हे सोमवार से शुक्रवार के मध्य किसी भी दिन लगाया जा सकता है। समस्त धार्मिक स्थल इस अवधि में सोशल डिस्टेंन्सिंग एवं अन्य स्वास्थ्य प्रतिबंधों का पालन करेंगे। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्थित समस्त औद्योगिक कारखाने चलते रहेंगे। इस अवधि में समस्त आवश्यक सेवाएं जिसमें स्वास्थ्य एवं चिकित्सकीय सेवाएं, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पूर्व की भांति खुले रहेंगे। रेलवे तथा रोडवेज बसों का आवागमन पूर्व की भांति यथावत जारी रहेगा। मालवाहक वाहनों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। राष्ट्रीय एवं राज्य राज्यमार्गो पर परिवहन जारी रहेगा एवं इनके किनारे स्थित पेट्रोल पम्प एवं ढाबे पूर्ववत खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed