{"_id":"61c60f15d7ac383c0f3a832e","slug":"little-ones-gave-amazing-in-sports-muzaffarnagar-news-mrt570575963","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों में नन्हे-मुन्हों ने दिया कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों में नन्हे-मुन्हों ने दिया कमाल
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के मदर्स प्राइड स्कूल में स्पोर्ट्स डे के कार्यक्रम में प्रस्तुति देते विद्यार्थी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मदर्स प्राइड स्कूल में खेल दिवस में नन्हें-मुन्नो ने उत्साह से भाग लिया। बच्चों के साथ माता-पिता भी यहां खेलो के कार्यक्रम में शामिल हुए।
स्कूल में प्रोग्राम का आरंभ मार्च पास्ट से हुआ। बच्चों ने बड़े उत्साह व स्फूर्ति का प्रदर्शन करते हुए रंगबिरंगी दौड़ में भाग लिया, जिनमे मुख्य रूप से हर्डल रेस, बॉल पिकिंग, टनल रेस, क्लीन द सिटी रेस आदि शामिल रहे।
स्कूल में पेरेंट्स दौड़ का भी आयोजन हुआ, जिसमें काफी उत्साह देखने को मिला। बच्चों को क्रिसमस के उपहार भी बांटे गए और जीतने वाले सभी छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। खेल दिवस पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने सुंदर नृत्य का भी प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों को मोह लिया। स्कूल की डायरेक्टर डॉ रिंकू एस गोयल ने सभी बच्चों को आउटडोर खेल का महत्व बताया। बच्चों का ज्यादा से ज्यादा खेलो में भाग लेना जरूरी है। प्रोग्राम का संचालन बहुत ही सुंदर ढंग से स्कूल की कोर्डिनेटर शिराज और सोनम कुकरेजा ने किया। कामिल, गरिमा, शिल्पी, शगुफ्ता,साक्षी, पलख, प्रज्ञा मिश्रा, मुस्कान, ज्योति अरोरा, प्रतिभा, राधा, स्वाति, प्रिंसी, श्रुति का सहयोग रहा। बच्चों को पुरस्कार वितरण बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष बीना शर्मा, संतोष शर्मा, निशांक जैन ने किया। सरिता, डॉ विवेक अध्यक्ष होम्योपैथिक एसोसिएशन, असद फ़ारूक़ी, मुकेश अरोरा, साधना मेहता आदि शामिल हुए।

मुजफ्फरनगर के मदर्स प्राइड स्कूल ंमें स्पोर्ट्स डे के प्रतिभागीयो को सम्मानित करते अतिथि।।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन