फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Liquor mafia attached assets worth Rs 29 lakh

शराब माफिया की 29 लाख की संपत्ति कुर्क

Sun, 07 Feb 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Liquor mafia attached assets worth Rs 29 lakh
शराब माफिया की 29 लाख की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गैंगस्टर में निरुद्ध शराब माफिया अंकित विहार निवासी संजीव उर्फ काला की अवैध धंधे से अर्जित की गई करीब 29 लाख रुपये कीमत की संपत्ति को डीएम सेल्वा कुमारी जे के आदेश पर कुर्क कर लिया गया है। पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी के गांव बीबीपुर व नसीरपुर में स्थित मकान व प्लाट, एक कार व बैंक खाता को प्रशासन के हक में कुर्क किया है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अंकित विहार निवासी संजीव उर्फ काला उर्फ कल्लू कुख्यात शराब माफिया है, जिसके खिलाफ नई मंडी पुलिस ने 25 अक्तूबर 2020 को गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की थी। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2020 में ही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब दस लाख रुपये की अवैध अपमिश्रित शराब, नकली पव्वे, बार कोड व रेपर आदि बरामद किए थे। नई मंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने आरोपी शराब माफिया के खिलाफ कुर्की कार्रवाई करने के लिए आख्या प्रेषित की थी, जिस पर डीएम सेल्वा कुमारी जे ने चार दिन पूर्व शराब माफिया संजीव उर्फ काला उर्फ कल्लू की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे। इसके अनुपालन में रविवार को पुलिस ने शराब माफिया के गांव बीबीपुर व गांव नसीरपुर में स्थित प्लाट व मकान, एक आई-टेन कार और एसबीआई पचेंडा रोड शाखा में स्थित बैंक खाता की 90 हजार से अधिक की धनराशि जब्त कर उसकी संपत्ति पर राज्य संपत्ति के बोर्ड लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed