{"_id":"62321c979c7b0d7ea646f47e","slug":"liquor-bill-being-made-on-roadways-ticket-roll-muzaffarnagar-news-mrt580653084","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के टिकट रोल पर बन रहा शराब का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के टिकट रोल पर बन रहा शराब का बिल
विज्ञापन
शराब के ठेके से मिली परिवाहन की पर्ची।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज के टिकट रोल पर बन रहा शराब का बिल
मुजफ्फरनगर। रोडवेज बस स्टैंड के पास शराब के ठेके से पियक्कड़ों को ऑनलाइन भुगतान के बाद जारी किए जा रहे बिल रोडवेज के अधिकृत टिकट रोल पर बन रहे हैं। शराब खरीद के बिल पर परिवहन निगम आपका अपना साथी... लिखा स्लोगन छप रहा है। इससे विभाग की खूब किरकिरी हो रही है।
परिवहन निगम की बसों में टिकट इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ईटीएम) से जारी किया जाता है। परिचालकों को विभाग का लोगो और स्लोगन लिखा टिकट रोल दिया जाता है, जिस पर टिकट प्रिंट होते हैं। लेकिन जिला मुख्यालय पर रोडवेज बस स्टैंड के पास शराब के ठेके पर भी इसी रोल का इस्तेमाल किया जा रहा है। शराब खरीद के दौरान स्वाइप मशीन का प्रयोग करने वाले ग्राहकों को जो बिल दिया जा रहा है, उसमें परिवहन विभाग का रोल ही प्रयोग किया जा रहा है। इन दिनों शराब के बिल पर परिवहन विभाग का लोगो छप रहा है। सोमवार को ऐसे कई बिल शराब के खरीदारों तक पहुंचे तो चर्चा का विषय बन गए।
ठेके पर रोल पहुंचने की होगी जांच
रोडवेज स्टेशन प्रभारी राजकुमार तोमर का कहना है कि विभाग के अधिकृत रोल किसी तरह शराब के ठेके तक पहुंच, इसकी जांच कराई जाएगी। यह बेहद गलत है। विभाग की ओर से रोजाना यह रोल परिचालकों को दिए जाते हैं।
विज्ञापन
रोल की गिनती नहीं करता विभाग
किस परिचालक को कितने रोल दिए गए हैं, विभाग इसकी गिनती नहीं करता। रोजाना बस ले जाने के दौरान परिचालक अनुमान के हिसाब से रोल लेते हैं। परिवहन विभाग के टिकट रोल पर शराब की बिक्री होने से किरकिरी झेलनी पड़ रही है।