{"_id":"6335ea8c2bfab8054c10770e","slug":"linter-of-widow-s-house-fell-four-injured-muzaffarnagar-news-mrt607385996","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा के मकान के घर का लेंटर गिरा, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधवा के मकान के घर का लेंटर गिरा, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बुधवार देर रात थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव सरवट में विधवा मन्नो के घर में लिंटर टूटकर गिर गया। इस हादसे में महिला व उसके तीन बच्चों को चोट आई है। उन्हें सरकारी अस्पताल में उपचार दिलाया गया है। महिला प्रधानमंत्री आवास योजना में भी आवेदन किया हुआ है लेकिन अभी तक मदद नहीं मिली।
मन्नो के पति बाबू की चार साल पहले मौत हो चुकी है। वह किसी तरह मजदूरी कर अपने तीन बच्चों बिलाल (8) अफान (9) व बेटी मिस्बा (7)का पालन पोषण कर रही है। बुधवार रात में यह सभी एक साथ सो रहे थे। आधी रात के समय अचानक लिंटर टूट कर गिर गया, जिससे चारों घायल हो गए। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया। बिलाल की हालत गंभीर है। सभासद आबिद अली ने बताया कि महिला का मकान बनवाने के लिए लगभग दो साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान बनवाने को आवेदन भरा था, लेकिन आज तक पीड़ित को किस्त नहीं मिली। उधर क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। उन्होंने रिपोर्ट अधिकारियों को देकर मदद कराने का आश्वासन दिया।