फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Link parent's account with Aadhaar

अभिभावकों के खाते आधार से लिंक कराएं

Wed, 01 Dec 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Link parent's account with Aadhaar
पुरकाजी। ब्लॉक संसाधन केंद्र पुरकाजी पर बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार भाटी द्वारा मुख्य बिंदू डीबीटी द्वारा अभिभावकों के खाते में बच्चों के ड्रेस, जूता, मोजे, बैग, स्वेटर आदि के रुपयों के ट्रांसफर के बारे में समीक्षा की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन अभिभावकों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, उनको बैठक बुलाकर अपने अपने बैंक खातों को आधार से लिंक कराने के बारे में अवगत करा दें। इस कार्य को दी दिन के अंदर कर दें। ताकि सभी बच्चों का पैसा उनके अभिभावकों के खाते में आ सके। इसके अलावा जो सीडेंड अकाउंट हैं और जो अनसीडेड अकाउंट हैं। उनके बारे में जरूरी कार्रवाई पूर्ण कर लें। जिन बच्चों को सस्पेक्टेड लिस्ट में रखा गया है। उन बच्चों का अपने विद्यालय स्तर से वेरिफिकेशन दो दिन के भीतर कर दें। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा मोबाइल में डीबीटी एप और अन्य जानकारियां को भौतिक रूप से करके दिखाया गया।
विज्ञापन

चौधरी प्रताप सिंह बने भाकियू के तहसील अध्यक्ष
पुरकाजी। गांव तुगलकपुर के पूर्व प्रधान चौधरी प्रताप सिंह को तहसील अध्यक्ष और गांव खाइखेड़ी के संजय त्यागी को दोबारा ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसे लेकर उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। मंडल अध्यक्ष नवीन राठी ने उनके मनोनयन पर खुशी जाहिर की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed