फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lineman was beaten up, robbed of mobile and cash

लाइनमैन के साथ मारपीट, मोबाइल व नगदी लूटी

Thu, 07 Jan 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Lineman was beaten up, robbed of mobile and cash
खतौली। कुछ युवकों ने गांव से खतौली आते समय रास्ते में पमनावली बिजलीघर पर तैनात संविदा लाइनमैन के साथ मारपीट करते हुए दो हजार रुपये की नगदी व मोबाइल लूट लिया। पीड़ित के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव भैसी निवासी सुरेंद्र ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका भतीजा जोगेंद्र पमनावली बिजलीघर पर संविदा कर्मचारी के रूप में लाइनमैन का काम कर रहा है। वह गांव भैंसी से खतौली की ओर आ रहा था, रास्ते में गांव के ही कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की और जोगेंद्र की जेब से दो हजार रुपये की नगदी सहित मोबाइल भी लूट लिया। पीड़ित ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने एक आरोपी मोनू को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed