फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lineman beaten up to cut connection, obstructed government work

कनेक्शन काटने पहुंचे लाइनमैन को पीटा, सरकारी कार्य में बाधा डाली

Wed, 22 Jun 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Lineman beaten up to cut connection, obstructed government work
मुजफ्फरनगर। थाना भौराकलां के कस्बा सिसौली में विद्युत बकाए के कारण कनेक्शन काटने पहुंचे ऊर्जा निगम के लाइनमैन की पिटाई की गई। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने पीड़ित कर्मचारी को बचाया। जेई ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना भौराकलां के कस्बा सिसौली में ऊर्जा निगम के जेई पारस कुमार ने मंगलवार की शाम बकाया होने पर विद्युत कनेक्शन काटने के लिए अभियान चलाया था। जेई के साथ लाइनमैन सोनू, आजाद सिंह, संजीव, अंकित कुमार मौजूद थे। यह टीम सिसौली में 1.79 लाख रुपये के बकाएदार कुलसुम पत्नी पत्नी अनवर के यहां पहुंची और लाइनमैन सोनू ने कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की। आरोप है कि उपभोक्ता के परिचित सलाम, कलाम, अजीम व मलान पुत्रगण एजाज वहां पहुंचे और लाइनमैन सोनू को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने सोनू को बचाया। इस दौरान सोनू का मोबाइल भी गिर गया। इसके बाद सभी कर्मचारियों के साथ जेई पारस कुमार भौराकलां थाने पहुंचे और चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि जेई की तहरीर पर चार नामजद और एक अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी सलाम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed