फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Light will light every house

सौभाग्य योजना में बिजली से रोशन होगा हर घर

Wed, 18 Oct 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 18 Oct 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
Light will light every house
बिजली। - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार की सौभाग्य योजना में अब हर घर में उजाला होगा। कोई भी घर बिना बिजली के नहीं रहेगा। बीपीएल कार्ड धारकों को मात्र 180 रुपये प्रतिमाह ही विभाग को देना होगा। नि:शुल्क कनेक्शन देने के साथ बिजली की लाइन बिछाने और खंभे लगाने का काम भी विभाग ही करेगा।  
विज्ञापन


जनपद में अब कोई भी घर बिना बिजली के कनेक्शन के नहीं रहेगा। सौभाग्य योजना में प्रत्येक घर को विद्युत से आच्छादित करने का लक्ष्य है। शत-प्रतिशत संयोजन के लिए जिन स्थानों पर लाइन नहीं है, वहां लाइन बिछाने का काम विभाग करेगा। बिजली के खंभे भी विभाग ही लगाएगा। बीपीएल कार्ड धारक को मात्र 180 रुपये प्रतिमाह ही विभाग को देने होंगे। अधीक्षण अभियंता आस्तीक कृष्ण आत्रेय ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में सामान्य कनेक्शन अब मात्र 1280 में दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन

 

उपभोक्ता को केवल 80 रुपये एडवांस देने होंगे, बाकी 75 रुपये महीना 16 माह तक उसके बिल में जुड़कर आएगा। ग्रामीण क्षेत्र में दो रुपए बीस पैसे यूनिट की दर तय है। शहरी क्षेत्र में बीपीएल कार्ड धारक को कनेक्शन फ्री में दिया जा रहा है और 50 रुपए फिक्स चार्ज के साथ  50 यूनिट तक दो रुपए प्रति यूनिट और 51 से 150 यूनिट तक तीन रुपए 90 प्रति यूनिट लिया जाएगा। सामान्य कनेक्शन 1755 रुपये में दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

केवल 155 रुपये कनेक्शन के दौरान देने होंगे। बाकी 100 रुपये महीना की किश्तों में 16 माह में जमा होंगे। नब्बे रुपये फिक्स चार्ज के साथ 150 यूनिट तक चार रुपये 40 पैसे प्रति यूनिट देना होगा। 151 से 300 यूनिट तक चार रुपए 95 पैसे और 301 यूनिट से 500 तक पांच रुपए साठ पैसे देना होगा। 500 यूनिट से अधिक पर छह रुपए बीस पैसे चार्ज लगेगा।  

-ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed