फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   LIC development officer cheated in the name of daughter's relationship

सेवानिवृत्त सीएमओ, दारोगा ने की एलआइसी के विकास अधिकारी से ठगा

Fri, 29 Apr 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
LIC development officer cheated in the name of daughter's relationship
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन में सेवानिवृत्त सीएमओ व राजस्थान पुलिस के सब इंस्पेक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी व सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ हैै। दोनों ने मिलीभगत कर एलआईसी के विकास अधिकारी से 1 लाख 60 हजार रुपये ठगे है।
विज्ञापन

साउथ सिविल लाइन एलआईसी के विकास अधिकारी केके दीपक ने मुकदमा दर्ज कराया। केके दीपक ने बताया कि वह अपनी विधवा बेटी के लिए रिश्ता देख रहे थे। उन्होंने अखबार में प्रकाशित विज्ञापन पर लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो बात करने वाले ने खुद को अलीगढ़ निवासी युवक दीपक का पिता सेवानिवृत्त सीएमओ मनोज कुमार बताया। उन्होंने बेटे के लिए रिश्ते की बातचीत राजस्थान से वापस आकर करने को कहा।
विज्ञापन

एक मार्च को भझोई अलवर राजस्थान के सब इंस्पेक्टर राजवीर सिंह का फोन आया। उन्होंने अपने कथित पिता मनोज कुमार से बात कराई। मनोज कुमार ने अपनी गाड़ी से एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत होना बताया और कहा कि उनका फैसला हो रहा है, बस कुछ रुपये की जरूरत हैं। मनोज कुमार ने एक एकाउंट में पैसे डालने को कहा। इसके बाद गूगल पेय से 1 लाख 60 हजार रुपये खाते में डाले गए। मनोज कुमार ने वापस आने पर रकम वापस देने का वादा किया। लिखाया गया कि पीड़ित ने यह रकम बेटी के भविष्य के मद्देनजर दी थी। अब मनोज कुमार व सब इंस्पेक्टर राजवीर सिंह का फोन बंद आ रहा है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed