{"_id":"5f2066fd8ebc3e9fb26224de","slug":"letter-written-to-cm-to-open-sweet-shops-muzaffarnagar-news-mrt4935329157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई की दुकानें खोलने को बालियान ने योगी को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई की दुकानें खोलने को बालियान ने योगी को लिखा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिठाई की दुकानें खोलने को सीएम को लिखा पत्र
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने तीन अगस्त को रक्षाबंधन के पर्व को देखते एक और दो अगस्त को लॉकडाउन के दिन मिठाई की दुकानें खोलने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस संबंध में पत्र लिखा है।
सीएम योगी को लिखे पत्र में बालियान ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई और बहन के बीच प्यार, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। तीन अगस्त को यह त्योहार है। वर्तमान में कोरोना महामारी के चलते यूपी सरकार ने शनिवार और रविवार को लॉकडाउन के दिशा-निर्देश जारी किए हुए हैं। रक्षाबंधन सोमवार का है। इसलिए लोग शनिवार और रविवार को मिठाईयां खरीदेंगे। सोमवार के दिन मिठाईयों की दुकानों पर लगने वाली भीड़ से बचने के लिए सामाजिक दूरी के मानकों को मानते हुए शनिवार और रविवार को मिठाई की दुकानों को खोलने की छूट दें।