फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Let us educate our children: Arya

हम अपने बच्चों को संस्कारित करें: आर्य

Wed, 30 Mar 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Let us educate our children: Arya
आर्य एकेडमी स्कूल में स्मृति दिवस कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में संस्थापक इलमचंद आर्य की स्मृति में यज्ञ का आयोजन हुआ। स्कूल का परीक्षाफल घोषित हुआ और मेधावियों को सम्मानित किया गया। आर्य रत्न गुरुदत्त आर्य ने कहा कि हमें अपने बच्चों को संस्कारवान बनाना चाहिए।
विज्ञापन

आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य गुरुदत्त आर्य रहे। यज्ञ के यज्ञमान संस्था के संस्थापक डॉ सत्यवीर आर्य सपत्निक रहे। आचार्या मृदुला के कुशल पुरोहित में यज्ञ संपन्न हुआ। विभिन्न क्षेत्रों से पधारे गणमान्य जनों ने यज्ञ में आहुति देकर सहभागिता की। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान के पिता डॉ सुरेंद्र सिहं ने यज्ञ में विशेष रुप से सम्मिलित होकर इलमचन्द आर्य को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यज्ञ के उपरांत विद्यालय की छात्राओं ने अपनी संगीत शिक्षिका कनिका टंडन के निर्देशन में यज्ञ प्रार्थना प्रस्तुत की। विशेष आमंत्रण पर पधारे भजनोपदेशक सतीश सुमन आर्य ने जप ले ओम का नाम भजन की सुंदर प्रस्तुति से सभी उपस्थित जनों को भक्तिमय धारा से जोड़ दिया। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने सभी को संस्कारवान होने के लिए प्रेरित किया तथा वैदिक सिद्धांतों को पुन: जागृत करने के लिए संस्था के संचालकों एवं शिक्षकों की मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की। प्रधानाचार्या सोनिका आर्य ने विद्यालय के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए विभिन्न वर्गों में विशेष योग्यता प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक सुघोष आर्य ने स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed