फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Leopard attacked farmer in Shukatirtha forest

तेंदुए ने किया शुकतीर्थ के जंगल में किसान पर हमला

Thu, 16 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacked farmer in Shukatirtha forest
शुकतीर्थ के जंगल में अपने ऊपर हुए तेंदुए के हमले की जानकारी देता किसान राकेश (नीली शर्ट में ) - फोटो : MUZAFFARNAGAR
तेंदुए ने किया शुकतीर्थ के जंगल में किसान पर हमला
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। शुकतीर्थ के जंगल में बुधवार देर रात को खेत की रखवाली कर रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान की लोई ने उसकी जान बचा ली। तेंदुए के हमले में किसान की लोई पर ही उसके पंजे के निशान आए। किसान के शोर मचाने पर अन्य लोग आ गए। ग्रामीणों द्वारा फायरिंग करने पर तेंदुआ भाग गया। इस घटना से किसानों में दहशत व्याप्त है। देर रात तक ग्रामीण और वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद थे।

शुकतीर्थ के खादर क्षेत्र के गांव में तेंदुए की मौजूदगी बीते एक माह से ज्यादा समय से है। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र के कई माह पहले दो तेंदुए एक साथ देखे गए थे। पिछले माह 8 दिसंबर को भोकरहेड़ी के जंगल में शिकारियों द्वारा लगाए गए खटके में एक तेंदुआ भी फंसा था, जिसे वन विभाग ने शिवालिक की पहाड़ियों पर छोड़ दिया था। इसके बाद भी दौलतपुर, फिरोजपुर, शुकतीर्थ, जौली आदि स्थानों पर तेंदुए की मौजूदगी पाई गई। पंजों के निशान से डीएफओ सूरज भी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि कर चुके हैं। दौलतपुर के जंगल में किसानों ने इस हिंसक जानवर को देखा भी है। बुधवार रात करीब सवा दस बजे फिरोजपुर के किसान उत्तम, शोभित, बालिंदर और शुकतीर्थ का किसान राकेश फिरोजपुर-शुकतीर्थ मार्ग पर स्थित अपने गेहूं की फसल की आवारा पशुओं से रखवाली कर रहे थे। वो आवाज देते हुए खेतों के चारों ओर घूम रहे थे। राकेश अन्य किसानों से कुछ पीछे रहा गया। बताया गया है कि इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में उसके पंजे में किसान राकेश की लोई (चादर) आ गई, जिससे किसान की जान बची। उसने शोर मचाया तो अन्य किसान हल्ला करते हुए दौड़ कर आए. जिस पर हिंसक जानवर भाग गया। पंजे के निशान से किसान की लोई फट गई। इसी बीच शोर सुनकर फिरोजपुर और शुकतीर्थ के ग्रामीण भी दौड़ कर आए और लाइसेंसी शस्त्रों ने जमकर फायरिंग की। जानकारी पाकर वन विभाग के दरोगा शबी हैदर, सुनील कुमार, शकुतीर्थ चौकी प्रभारी जगपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। देर रात तक ग्रामीण और पुलिस मौके पर मौजूद थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

शुकतीर्थ में घटनास्थल पर तेंदुए के पंजों के निशान देखते वन विभाग के अधिकारी।

शुकतीर्थ में घटनास्थल पर तेंदुए के पंजों के निशान देखते वन विभाग के अधिकारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed