फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Leopard appears in Karhera forest

करहेड़ा के जंगल तेंदुआ दिखाई दिया

Wed, 26 Aug 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Leopard appears in Karhera forest
4-गांव करहेड़ा के जगंल में मिले तेंदुए के पंजों के निशान की पुष्टि करते वन विभाग की टीम। - फोटो : KHATAULI
करहेड़ा के जंगल में तेंदुआ दिखाई दिया
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव करहेड़ा के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों के बीच दहशत व्याप्त हो गई है। सूचना मिलने पर वन विभाग टीम ने खेतों में तेेंदुए के पंजों के निशान की पुष्टि करते हुए किसानों, मजदूरों को जंगलों में समूह में आने की हिदायत दी है। वही गांव में जंगल में तेंदुआ देखे जाने के संबंध में सतर्कता के लिए एनाउंसमेंट कराया गया।
भोपा के गांव करहेड़ा में एक सप्ताह से जंगल में किसानों व मजदूरों को लगातार तेंदुआ मिलने की सूचना से ग्रामीणों के बीच बेचैनी बनी हुई थी, जिसके चलते किसान खेतों में बेवजह जाने से कतराने लगे थे। गांव करहेड़ा-चौरावाला सीमा के जंगल पर रजबहे के निकट खेतों में तेंदुआ देखे जाने पर ग्रामीणों ने वन विभाग कर्मचारियों को सूचना दी। इस पर मोरना रेंज के वन दरोगा सतेंद्र कुमार व कर्मबीर सिंह आदि कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचेे। ग्रामीणों के साथ जंगल में छानबीन के दौरान तेंदुए के पंजों के निशान की जांच पड़ताल कर वन विभाग टीम तेंदुआ होने की पुष्टि कर दी। ग्रामीण देवेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने खेतों में अमरूद, लीची आदि का बाग लगा रखा है। अचानक बाग की रखवाली कर रहे ठेकेदार के निकट तेंदुआ आने से घबराकर वह रोने लगा और भाग गया। वहीं कैप्टन, संजीव, सोनू, आकाश, निटिल, सौरभ, नकुल आदि ने बताया कि रजबहे की पटरी पर तेंदुआ दिखाई दिया है। भैंसा बुग्गी से खेतों पर जा रहे किसान घर लौट आए। वहीं खेत के अंदर मकान बना कर रहने वाले सुक्के के आसपास तेंदुए की हलचल होने पर गाय आदि पशुओं की जोर-जोर आवाज निकाली, जिसके चलते मकान स्वामी ने पशुओं की जान बचाई।
विज्ञापन

-मोरना रेंज अधिकारी सिंहराज पुंडीर ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम मौके पर भेजी गई। पंजों के निशानों की जांच पड़ताल कर ग्रामीणों को सावधान रहने को कहा गया है। वैसे तो तेंदुआ एक रात में कई किलोमीटर की यात्रा कर आगे निकला जाता है, जंगल में आसपास निगरानी रखी जाएगी।

3-गांव करहेड़ा के जगंल में वन कर्मियों को तेंदुए की जानकारी देते ग्रामीण।

3-गांव करहेड़ा के जगंल में वन कर्मियों को तेंदुए की जानकारी देते ग्रामीण।- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed