फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Leopard appeared in the orchard in Lakhnauti, farmers are frightened

लखनौती बाग में दिखाई दिया तेंदुआ, किसानों ने जंगल जाने में बरती एहतियात

Sun, 03 Jul 2022 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Leopard appeared in the orchard in Lakhnauti, farmers are frightened
- रात में बाग में घूमता दिखा तेंदुआ, मजदूरों ने बनाई वीडियो
विज्ञापन

- वन विभाग टीम ने गांव पहुंच कर ली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। गांव लखनौती में शनिवार देर रात बाग में तेंदुआ दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। बाग मजदूरों ने तेंदुआ की घूमते हुए वीडियो भी बनाई। वन विभाग टीम ने गांव में पहुंच कर जांच पड़ताल की। बाग मजदूरों को दोबारा तेंदुआ दिखाई देने पर तुरंत सूचना देने को कहा। किसानों ने जंगल में जाने को लेकर एहतियात बरती।

गांव लखनौती में किसान हरबीर के आम के बाग में शनिवार की रात तेंदुआ दिखाई देने से बाग की रखवाली कर रहे मजदूर भयभीत हो गए। उन्होंने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान को सुरक्षित किया। तेंदुआ की घूमते हुए मजदूरों ने वीडियो भी बनाई। रविवार सवेरे यह वीडियो ग्राम प्रधान रविंद्र चौधरी को सौंपी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के पंजों की जांच की। वन कर्मी नत्थू सिंह ने बताया कि मौके पर जो पंजों के निशान मिले हैं, वे साफ दिखाई नहीं दे रहे हैं। बाग के रखवालों से कहा गया कि यदि फिर तेंदुआ दिखाई देता है तो तुरंत वन विभाग को सूचना दें। बाग में पिंजरा लगवा दिया जाएगा। उधर, तेंदुआ दिखाई देने पर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। रविवार को किसानों ने खेत पर जाने में एहतियात बरती तो बाग मजदूर भी डरते हुए बाग में पहुंचे। किसानों ने झुंड बनाकर जंगल में जाने का निर्णय लिया है। सूचना पुलिस को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed