फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lekhpal was threatened with death

लेखपाल को दी गई जान से मारने की धमकी

Mon, 28 Jun 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal was threatened with death
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव पलड़ी में मिट्टी के अवैध खनन की जांच करने पहुंचे लेखपाल को भाकियू पदाधिकारी ने कॉल कर जान से मारने की धमकी दे डाली। लेखपाल ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम ने मामले में कोतवाली पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

गांव बुआड़ा खुर्द के लेखपाल विजय कुमार ने एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी को शिकायतीपत्र देकर बताया कि वह तहसीलदार के मौखिक आदेश पर गांव पलड़ी से भलवा रोड पर चल रहे मिट्टी के अवैध खनन की जांच करने गया था। आरोप है कि जब वह मौके पर पहुंचा तो भाकियू के एक पदाधिकारी ने उसे कॉल कर जांच न करने के लिए कहा। आबादी क्षेत्र के एक प्लाट की जांच में भी एक पक्ष में कार्रवाई किए जाने का दबाव बनाया।
विज्ञापन

लेखपाल के विरोध करने पर भाकियू पदाधिकारी ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। आरोप है कि इसके बाद भाकियू पदाधिकारी ने तहसील पहुंचकर अधिकारियों के सामने भी धमकी दी। उधर, लेखपाल का कहना है कि इस माहौल में काम करना संभव नहीं है। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने कोतवाली पुलिस को इस मामले की जांच कर जरूरी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed