{"_id":"64d230a03edf3dea4300a572","slug":"lekhpal-and-constable-accused-of-kidnapping-youth-case-filed-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-5176-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: लेखपाल और सिपाही पर युवक के अपहरण का आरोप, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: लेखपाल और सिपाही पर युवक के अपहरण का आरोप, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
अग्रसैन विहार नई मंडी निवासी बुजुर्ग महिला ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली में एक महिला ने लेखपाल और सिपाही के खिलाफ उनके बेटे के अपहरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
अग्रसैन विहार नई मंडी निवासी बुजुर्ग महिला मालती देवी ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया कि उनके पति भगवती शाही टेलीफोन विभाग से सेवानिवृत्त है। उनका बेटा अजय शाही आईएएस की तैयारी कर रहा था। पास में रहने वाले तहसील सदर में तैनात लेखपाल प्रदीप शेरवाल और सिपाही सचिन शेरवाल उनसे रंजिश रखते हुए उनके बेटे को परेशान कर रहे थे। पिटाई करने के कारण मानसिक रूप से अजय टूट गया और छह माह पूर्व लापता हो गया। इस कारण उनके पति मानसिक संतुलन खो बैठे। उपचार के लिए पैसे न होने के कारण उन्हें नींद की गोली खिलाकर सुलाना पड़ता है।
आशंका हैं कि आरोपियों ने ही उसके बेटे को गायब कराया या उसकी हत्या करा दी हैं। मंडी कोतवाली में प्रार्थना पत्र देने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें धमका कर भगा दिया। उनके परिवार के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। उनके पति के साथ मारपीट की गई। इसकी पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। अब आरोपी इस रिपोर्ट को वापस लेने का दबाव बनाते हुए धमकी दे रहे हैं। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।