{"_id":"62eabeca552ed929c93640f0","slug":"lekhpal-accused-of-interfering-in-house-construction-devband-news-mrt599713896","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल पर मकान निर्माण में हस्तक्षेप करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल पर मकान निर्माण में हस्तक्षेप करने का आरोप
विज्ञापन

देवबंद। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने लेखपाल पर मकान निर्माण में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
रणसूरा गांव निवासी प्रीतम भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष दीपक बौद्ध समेत अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचा। जहां एसडीएम दीपक कुमार को सौंपे प्रार्थना पत्र में बताया कि सरकारी जमीन पर बने अपने कच्चे मकान को तोड़कर पक्का मकान बनाना चाहता है। आरोप है कि हलका लेखपाल उसे मकान निर्माण करने से रोक रहा है। जबकि आसपास रहने वाले कई लोगों ने सरकारी भूमि पर कच्चे मकानों को तोड़कर पक्का बना लिया है। उन्होंने एसडीएम से लेखपाल का हस्तक्षेप रोके जाने की की मांग की है। एसडीएम ने प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिलाया है। इस दौरान डा. दीपक पुरी, डा. नरेंद्र लांबा, सोमपाल बौद्ध, संजय, अतुल, आसकिरण व संदीप आदि रहे।