फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Learned about the environment by visiting the wetland

वेटलैंड का भ्रमण कर पर्यावरण के बारे में जानकारियां ली

Wed, 16 Feb 2022 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Learned about the environment by visiting the wetland
रामराज। गंगा बैराज स्थित हैदरपुर वेटलेंड का सोफिया गर्ल्स इंटर कॉलेज मेरठ की शिक्षिकाओं ने पर्यावरण की रक्षा के भाव से कार्यक्रम का आयोजन कर वेटलैंड का भ्रमण किया। पर्यावरण के बारे में जानकारियां ली।
विज्ञापन

हैदरपुर वेटलेंड में आयोजित कार्यक्रम में सोफिया गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर गेल तथा निदेशक एनके जैन ने बताया कि हैदरपुर वेटलैंड वर्ल्ड सेंचुरी का रुप ले चुका है। गंगा के किनारे बसा एक सुंदर संगम है। इस दौरान कालेज से आई 85 शिक्षिकाओं ने वन सेंचुरी में घूमकर कछुए, डाल्फिन, मछलियां एवं बारहसिंघा आदि जंगली जानवरों को देखा। कालेज स्टाफ ने हैदरपुर वेटलेंड के पक्षियों को दूरबीन व मोटरबोट के जरिये झील में रहने वाले जलीय पक्षियों को देखा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएफओ मुजफ्फरनगर कन्हैया पटेल ने कहा कि वेटलेंड पर साईकिलिंग, नौका विहार, बर्ड वाचिंग, हट तथा दूरबीन की सुविधा भी पर्यटकों के लिये उपलब्ध है। कार्यक्रम में एसडीएम जानसठ जनेंद्र कुमार, वन क्षेत्राधिकारी पूर्णानंद कुकरेती, मोहनलाल यादव, पुनीत कुमार, लताफत, सखावत, गय्यूर, रामकरण व अली रजा आदि उपस्थित रहे। सोफिया गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या ने कहा कि वास्तव में हैदरपुर वेटलेंड पर उनका अनुभव प्रशंसनीय रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed