फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Leakage cylinder caught fire in Sweets Corner

स्वीट्स कॉर्नर में लीकेज सिलेंडर से आग लगी

Tue, 21 Sep 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Leakage cylinder caught fire in Sweets Corner
देवबंद में रेलवे रोड़ स्थित स्वीट्स कॉर्नर में लीकेज सिलेंडर से लगी आग में जलता सामान - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। रेलवे रोड पर मंगलवार को स्वीट्स कॉर्नर में सिलिंडर लीकेज होने पर आग लग गई। इसके चलते करीब आधा घंटे तक दोनों तरफ की आवाजाही थम गई। सूचना मिलने पर पहुंचे अग्निशमन कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल के सामने स्थित अग्रवाल स्वीट्स कॉर्नर में सांय करीब चार बजे कारीगर मिठाई आदि बना रहे थे। इसी दौरान अचानक सिलिंडर लीकेज हो गया। जिसने आग पकड़ ली। कारीगरों ने भागकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे रेलवे रोड से गुजर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कहीं सिलिंडर फट न जाए, इसको देखते हुए लोग इधर-उधर दौड़ने लगे। करीब आधा घंटे तक दोनों तरफ की आवाजाही थमी रही। हालांकि आसपास के दुकानदारों ने फायर सिलिंडर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहे। इसके बाद लोगों ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को फोन किया। करीब 4.30 बजे रेलवे रोड पर पहुंचे अग्निशमन कर्मचारियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। इसके बाद दोनों तरफ की आवाजाही चल पड़ी। दुकान स्वामी ने बताया आग से कितना नुकसान हुआ है, उसका अभी कोई अनुमान नहीं है। बताया कि आग लगने से काफी नुकसान हुआ है।

आग बुझाते दमकल कर्मी

आग बुझाते दमकल कर्मी- फोटो : DEVBAND

देवबंद में रेलवे रोड पर दुकान में आग ने से मची अफरा-तफरी

देवबंद में रेलवे रोड पर दुकान में आग ने से मची अफरा-तफरी- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed