फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lawyers will also not work in courts

वकील भी अदालतों में काम नहीं करेंगे

Mon, 07 Dec 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Lawyers will also not work in courts
बुढ़ाना में तहसीलदार को ज्ञापन देते अधिवक्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
वकील भी अदालतों में काम नहीं करेंगे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। किसानों के भारत बंद की घोषणा को बार एसोसिएशन बुढ़ाना के अधिवक्ताओं ने भी अपना समर्थन दिया है। अधिवक्ताओं ने कहा कि वे कलमबंद हड़ताल कर न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करेंगे। इस संबंध में अधिवक्ताओं ने एक ज्ञापन तहसीलदार को दिया।

बार एसोसिएशन बुढ़ाना के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन हुआ। सोमवार को आयोजित बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेशपाल वर्मा ने बताया कि हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति द्वारा किसानों को अपना समर्थन देने की घोषणा की गई है। संघर्ष समिति के निर्देशों के अनुसार बार एसोसिएशन बुढ़ाना ने भी सर्वसम्मति से अपने समर्थन की घोषणा की। इस संबंध में अधिवक्ताओं ने अपना ज्ञापन तहसीलदार मनोज कुमार सिंह को दिया। एसोसिएशन के महासचिव ओमपाल मलिक ने बताया कि मंगलवार को तहसील केे सभी अधिवक्ता कलमबंद हड़ताल करेंगे तथा न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करेंगे। ज्ञापन देने वालों मे अध्यक्ष व सचिव सहित एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed