फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lathi charge on farmers is an attack on democracy: Tikait

किसानों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला : टिकैत

Fri, 22 Aug 2025 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Lathi charge on farmers is an attack on democracy: Tikait
सिसौली (मुजफ्फरनगर)। बहादराबाद टोल प्लाजा पर देहरादून जा रहे किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने कड़ा विरोध जताया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला है। किसान भवन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत की अध्यक्षता में पंचायत का आयोजन किया गया। टिकैत ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस की ओर से किया गया बर्बर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला है। किसान शांतिपूर्ण तरीके से देहरादून जा रहे थे। किसानों को टोल प्लाजा पर रोककर अपमानित किया गया और उन पर बिना वजह बल प्रयोग भी किया गया। किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी समस्याएं उठाते रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन उनकी आवाज दबाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय किसान समिति जो भी निर्णय लेगी इसका पूर्ण समर्थन किया जाएगा। इस मौके पर गौरव टिकैत, अभिजीत, बिजेंद्र सिंह, गौरव बालियान ओमपाल सिंह, अर्जुन बालियान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed