फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Large vehicle off highway, two-wheeler break from today

हाइवे पर बड़े वाहन बंद, दुपहिया पर आज से ब्रेक

Thu, 02 Aug 2018 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Thu, 02 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
Large vehicle off highway, two-wheeler break from today
हाइवे से कांवड़ लेकर गुजरते कांवड़िये। - फोटो : अमर उजाला
तीर्थनगरी हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की तादाद को देेखते हुए पुलिस-प्रशासन ने दिल्ली-दून नेशनल हाइवे पर रूट डायवर्ट करते हुए रुड़की-हरिद्वार की तरफ जाने वाले भारी वाहनों का संचालन वाया रोहाना-देवबंद कर दिया है। इसके साथ ही दुपहिया वाहनों के लिए भी बृहस्पतिवार (आज) से रुड़की-हरिद्वार मार्ग बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद इन्हें भी वाया रोहाना-देवबंद निकाला जाएगा। 
विज्ञापन


हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की संख्या में बुधवार शाम से ही बढ़ोतरी हो गई है। इसके चलते देर रात हाइवे पर दूर तक केवल कांवड़िये ही बम-बम-भोले व हर-हर-महादेव के जयकारे लगाते नजर आ रहे हैं। कांवड़ यात्रा मार्ग पर शिवभक्तों की बढ़ी तादाद के मद्देनजर बुधवार रात से ही हाइवे पर बड़े व भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया ने बताया कि कांवड़ियों की भारी संख्या को देखते हुए मुजफ्फरनगर से रुड़की-हरिद्वार की तरफ जाने वाले बड़े व भारी वाहनों का संचालन हाइवे पर तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। इन सभी वाहनों को बुधवार रात से ही वाया रोहाना-देवबंद होते हुए रुड़की-हरिद्वार की तरफ निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक ने बताया कि इसके साथ ही बृहस्पतिवार से ही हाइवे पर रुड़की-हरिद्वार की तरफ जाने वाले दुपहिया वाहनों का संचालन भी पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद दुपहिया वाहनों को भी वाया रोहाना-देवबंद ही निकाला जाएगा।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार से केवल कांवड़ लेने जाने वाले दुपहिया वाहन चालकों को ही रुड़की-हरिद्वार की तरफ जाने दिया जाएगा। इसके बाद कांवड़ियों की तादाद ओर बढ़ती है तो इन्हें भी वाया रोहाना-देवबंद की तरफ ही डायवर्ट कर दिया जाएगा। 

ड्यूटी से गैरहाजिर मिले पांच दरोगा, 17 सिपाही 
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा में सुरक्षा व व्यवस्था के मद्देनजर लगाई गई पुलिसकर्मियों की ड्यूटी से चेकिंग के दौरान पांच दरोगा व 17 सिपाही गैरहाजिर मिले हैं। एसएसपी अनंतदेव द्वारा उक्त सभी पुलिसकर्मियों की गैरहाजिरी लगाए जाने के आदेश दिए गए हैं।


कांवड़ यात्रा में ड्यूटी लगाए गए पुलिसकर्मियों की सजगता को देखते हुए एसएसपी ने मंगलवार देर रात सभी चेकपोस्ट व प्वाइंटों पर तैनात पुलिसकर्मियों का टीम को भेजकर मौके पर सत्यापन कराया था। सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान पांच दरोगा व 17 सिपाही ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए, वहीं कई पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान सोते पाए गए। एसएसपी के आदेश पर उक्त सभी पुलिसकर्मियों की गैरहाजिरी लगा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed